Masala Bhat Recipe Simple
![]() |
| Masala Bhat Recipe |
मसाला भात
बहुत ही कम सामग्री के साथ जब 2 या 3 लोगो के लिए कुछ बनाना हो तो मसाला भात एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे आप कई तरह से बना सकते हो। अगर रात के या सुबह के चावल बने हुए पड़े है तो भी मसाला भात तो बन सकता है जिसे सिर्फ प्याज़, टमाटर, नमक, लालमिर्च, हल्दी और तेल डालकर भी बना सकते हो। या फिर नए से बनाना चाहे तो भी बहुत ही आसान है।
अब अगर आप सभी सामग्री इकट्ठा कर सकते हो तो क्या कुछ चाहिए देखिए :
जिस प्रकार इस्तेमाल करना है उसी क्रम में सामग्री लिखी है जिस से खयाल में ही पहले खयाली पुलाव बन सके।
तेल (२ बड़े चम्मच)
प्याज़ (2 काट ले)
टमाटर (4 या 5 काट ले)
लहसुन (1 या 2 गट्ठे छीलकर)
अदरख (1 टुकड़ा हल्का कुटा हुआ)
लाल मिर्च (डेढ़ से 2 छोटी चम्मच)
हल्दी (रंग अनुसार आधी चम्मच)
नमक (स्वादानुसार) (लगभग सवा 2 चम्मच)
आलू (1 बड़ी साइज़ का मीडियम टुकड़ो में कटा हुआ)
चावल (पाव किलो से थोड़ा कम 225 ग्राम 2 लोगो के लिए)
पानी ( साढ़े तीन से 4 ग्लास जैसा आपको ठीक लगे)
शेंगदाने/मूंगफली (150 ग्राम के आसपास)
या काजू ले सकते है
कोई भी सब्जी हो जैसे गाजर, मटर (जरूरी नहीं)
ज़्यादा सामान न होने पर कम सामग्री से भी टेस्टी मसाला भात बन सकता है। सिर्फ इतनी सामग्री से भी काम चल सकता है।
तेल
प्याज़
लसुन,
लालमिर्च पावडर,
हल्दी पावडर,
नमक,
हींग,
आलू,
चावल,
शेंगदाने
आधा नींबू (अगर मिल सके तो)
रीत:
खाना जल्दी बनाना है तो प्याज़ के कटते ही गैस चालू कर कूकर चढ़ा दे।
2 बड़ी चम्मच तेल डालें और थोड़ा गरम होते ही प्याज़ डाल दे। कुछ सेकंड तेज़ रखे फिर गैस स्लो कर दे।
अब टमाटर काट ले तब फैब यकज़ थोड़े ब्राउन हो जाएंगे। टमाटर डाल कर गैस थोड़ी तेज़ कर ले।
अब लसुन को कूट के डाल दे।
1 मिनिट मीडियम पे चलाए। टमाटर थोड़े गलने पर हींग, लालमिर्च पावडर, हल्दी पावडर, नमक डाल दे।
आलू, मटर, गाजर डाल दे।
चावल 4 पानी से धोकर डाल दे।
लगभग चार ग्लास पानी डाल दे। इसे उबलने दे टैब तक शेंगदाने धोकर डाल दे।
उबालना शुरू हो जाए तब तक 'किचन किंग मसाला' और 'मसाला भात मसाला' एक एक चम्मच डाल दे (ऑप्शनल)।
उबलने से 5 से 10 मिनिट बाद पानी बहुत कम होने पर और चावल 80% पक जाने के बाद कुकर लगा दे।
दो से तीन छोटी विसेल के बाद गैस बंद कर दे और 5 मिनिट कुकर बंद रहने दे। ( हमारे घर विसेल आटोमेटिक नही बजती उसे 2 मिनिट में टच करना पड़ता है इस लिए 5 से 7 मिनिट ही विसेल रखे फिर गैस बंद कर दे)
कुछ और बाते (टिप्स) :
इन चीजों में से कोई भी चीज आप अपनी पसंद अनुसार बढ़ा या घटा सकते हो। अपनी आदत के मुताबिक और अपने माप के हिसाब से भी चीजे डाल सकते है। सब के घर चम्मच एक जैसी नही होती इस लिए मुझे जहा डेढ़ चम्मच मिर्च पावडर चाहिए वहा आपको 2 या 1 ही चम्मच काफी हो सकती है और लालमिर्च किस कंपनी की है उस पर भी निर्भर है। मैं बेडेकर लालमिर्च पाउडर यूज़ करता हूं। और हल्दी हमेशा 1 गिलास पानी एक कप में घोलकर डालता हूं। हल्दी में अक्सर नीचे कचरा मिलता है चाहे में किसी कंपनी की हल्दी लू एकदम मिट्टी के दाने मिलते है जो चम्मच में लगते है। इस एकदम नीचे की हल्दी नहीं डालता। सब्जी डालने से पहले इस एक ग्लास वाली हल्दी डालकर बाद में बाकी के 3 ग्लास पानी डालता हू। सिर्फ चावल में इतना पानी नही लगता लेकिन आलू, और शेंगदाने कि वजह से पानी ज़्यादा डालना पड़ता है और विसेल में सब सेट हो जाता है। जब पानी बहुत कम बचे और चावल पूरी तरह से पके उस से पहले विसेल लगानी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें