Karela Matar Ki Sabji
सामग्री :
तीन से चार करेले ( पाव किलो),
दो प्याज,
दो टमाटर,
लहसुन की 10 12 कलियां थोड़ी कुटी हुई,
चार से पांच कटी हुई हरी मिर्च अगर आप बहुत ज्यादा तीखा नहीं खाते हैं तो वरना आप ज्यादा भी डाल सकते हैं
तेल आधे से एक टेबल स्पून
नमक स्वाद अनुसार
और थोड़ी हल्दी जितना आप इस्तेमाल करते हो
सबसे पहले करेले को छीलकर, अंदर के सारे बीज निकालकर, जैसे चाहिए वैसे टुकड़ों में छोटा बड़ा काटकर, ऊपर से दो से तीन चम्मच नमक डालकर हल्के हाथों से थोड़ा सा मसलिए और 5 मिनट के लिए रखे। कुछ ही देर बाद नमक की वजह से करेले में से पानी निकलने लगेगा तभी उस करेले दो-तीन पानी से धो लीजिए और उबलने के लिए रख दीजिये। चाहे तो बिना उबाले भी उसे सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर आप करेले का कड़वापन थोड़ा कम करना चाहते हैं तो आप उसे उबाल सकते हैं। करेले को सिर्फ 5 या 10 मिनट ही उबाले फिर उसका पानी निकाल ले और वह पानी फेंकने से अच्छा है कि आप उसे खुद पी जाइए क्योंकि यह सेहत के लिए अच्छा होता है।
एक बर्तन में तेल गर्म करें, फिर उसमें प्याज डालें और थोड़ी हिलाए फिर उसमें लहसुन डालें, कटी हुई हरी मिर्च डालें, कुछ देर हिलाइए ताकि उसमें मिर्ची का तीखापन लग जाए फिर उसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और थोड़ी देर के लिए ढक दीजिए। मीडियम या ज़्यादा आंच पर टमाटर को थोड़ा गलने दीजिए, जब टमाटर नरम हो जाए तब उसमे स्वाद अनुसार नमक डालें लगभग एक से सवा टी स्पून, थोड़ी हल्दी डालें, फिर मटर डाल दीजिए। उसे थोड़ा मीडियम आंच पर ढक दीजिए, कुछ 3 या 5 मिनट बाद उबले हुए करेले उसमें डाल दीजिए। अगर आपने करेले को उबाला नहीं है तो उसे मटर के साथ ही डाल दीजिए, थोड़ा चलाइए और कुछ देर ढक कर रख दीजिए। 2 मिनट नमक मसाला लगने के बाद अब आप उसमें पानी डाल सकते हैं। अगर आपको पिसी हुई और भुनी हुई मूंगफली पसंद है तो आप वो डाल सकते हैं, पिसा हुआ नारियल का चुरा भी डाल सकते हैं। आप धनिया कड़ी पत्ता भी डाल सकते हैं। अगर आपके पास यह कुछ भी नहीं है तो भी सब्जी अच्छी बनती है लेकिन अगर नारियल का चुरा डालते हैं तो आप आधे ग्लास तक पानी डाल सकते हैं। अगर आप मूंगफली या नारियल नहीं डालते हैं तो पानी थोड़ा और कम ले। आप इसे ग्रेवी, कम ग्रेवी या फिर सुखी सब्जी की तरह बना सकते हैं। सुखी सब्जी सबसे बढ़िया बनती है। अब आप इसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर आंच को कम या ज्यादा करते हुए चाहिए वैसे ही ग्रेवी होने तक पका सकते हैं। आप चेक कर ले कि मटर के दाने पक चुके हैं तो सब्जी तैयार है और इसमें आपको कोई गरम मसाला, इमली, गुड, अमचूर, शक्कर कुछ इस्तेमाल नहीं करना है क्योंकि इसका स्वाद ऐसे ही बहुत बढ़िया आता है।
हमने इस सब्जी में इतनी हीं चीजें डाली थी लेकिन अगर आप चाहे तो बिना मटर के भी बना सकते हैं। अगर आपको सिर्फ करेले का स्वाद चाहिए तो आप मटर ना डाले।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें