Chai Banane ke Alag Alag tarike
नमस्कार दोस्तो, चाय बनाने के कई तरीके है जिस से हम कम, ज़्यादा, जल्दी, कड़क, मसाला चाय, गुड वाली चाय, दूध में बनी चाय, दूध से बनी चाय (दोनो में अंतर है), कम पत्ती की चाय, बिना दूध की चाय, पानी से बनी चाय वगैरा।
आज हम इस पोस्ट में चाय बनाने के उन्हीं अलग अलग तरीकों की बात करेंगे यानी के उनकी रेसिपी शेयर करेंगे। आप भी इनमे से ही किसी तरीके से चाय बनाते होंगे तो हमे जरूर बताए और अगर आपका तरीका थोड़ा या पूरी तरह से लग है तो वह भी हमे जरूर से बताए।
पहला तरीका : पानी से चाय बनाना ( यह मेरा रोज़ का तरीका है)
आप को एक पतीले मे पानी लेना है लगभग सवा लीटर, फिर उसमे तकरीबन 6 बड़ी चम्मच शक्कर डालनी है। और 5 छोटी चम्मच चाय की पत्ती।
आप को इसे कम से कम 25 से 30 मिनट उबलने देना है यानी उबलते हुए पानी कम से कम 20 से 30 प्रतिशत यानी पाव लीटर जितना कम हो जाना चाहिए।
फिर उसमे पाव लीटर जितना दूध डाल दे और एक उबाल आने के बाद थर्मोस या केटली में चान ले।
आप इसमें अलग से उबलते समय इलायची, अदरक, सुंठ ( सूखा अदरक) या चाय का मसाला भी डाल सकते है। इस से चाय का टेस्ट बहुत बढ़ जाएगा।
दूसरा तरीका :
आप इसे स्पेशल चाय कह सकते है क्योंकि इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है। इसमें चाय की पत्ती नाम मात्र ही इस्तेमाल होती है। आपको आधी पतेली दूध लेना है उसमे दूध से आधे हिस्से के बराबर या आसपास पानी डालना है। पानी कम हो तो अच्छा है। अगर आप पाव लीटर दूध ले रहे है तो 3 से 3 1/2 चम्मच शक्कर और आधी छोटी चम्मच चाय पत्ती ले। अब इसे उबलने दे और इसे हिलाते रहिए, आंच कम ज़्यादा करते रहिए, वरना चाय उबालकर बाहर आ जाएगी। हो सके तो पतिली बड़ी ही इस्तेमाल करें। कुछ 10 से 15 मिनट तक उबालें जब तक पानी का कच्छा टेस्ट खत्म ना हो जाए और चाय उबलकर थोड़ी कम ना हो जाएं। फिर चान ले।
इस चाय मे भी आप चाय का मसाला, या अदरक, इलायची डाल सकते है।
तीसरा तरीका : बिना दूध की चाय -
इस तरह की चाय का भी अपना मज़ा है। बहुत से लोग इसे पसंद करते है। इस का एक फायदा तो यही है कि आपकी चाय पत्ती की बहुत ही बचत हो जाती है क्योंकि बहुत ही कम चाय पत्ती के साथ यह चाय बनती है।
इसके लिए आपको एक लीटर पानी लेना है। उसमें तकरीबन 2 से 3 चम्मच शक्कर और पाव (1/4) छोटी चम्मच या उस से भी कम चाय पत्ती डाले। अब उसे उबलने दे कुछ 5 या 10 मिनट के बाद जब चाय का पानी 1/4th कम हो तो चाय चान ले। इस से तकरीबन 4 से 5 कप चाय बन जाएगी। इस चाय मे आप अदरक डालेंगे तो इसका स्वाद बहुत ही अच्छा आता है। आप इसमें इलायची भी डाल सकते है।
टिप : आप जब भी इलायची किसी भी डिश के लिए इस्तेमाल करे तब उसके छिलके ना फेंके। उन छिलकों को चाय पत्ती के डिब्बे में चाय पत्ती मे डाल दे। उस से जब भी चाय बनाएंगे चाय पत्ती के साथ छिलके भी उबलंगे तो थोड़ा इलायची का स्वाद जरूर मिलेगा।
हमारे घर पहले तरीके की चाय दिन में दो बार बनती है। एक केटली मे चाय छानने के बाद कुछ घंटों तक इसे गरम करके पी सकते है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें